ईरान ने US के साथ बातचीत के ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- 'वार्ता फिर शुरू करना 'हमारे DNA में नहीं'

तेहरान ने US-ईरान के बीच बातचीत जारी रहने के दावों को खारिज कर दिया है। ईरान ने यह भी दोहराया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) सभी रास्तों के लिए पूरी तरह बंद है।

ईरान ने सोमवार को US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत चल रही है। ईरान ने जोर देकर कहा कि अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है और उन सुझावों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उसने राजनयिक रास्ते फिर से खोलने की कोशिश की है।

us iran peace talk

ईरान ने US के साथ बातचीत के ट्रंप के दावे को खारिज किया (AI Image)

ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, देश'अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है'। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बातचीत की पहल तेहरान ने नहीं, बल्कि अमेरिका ने की थी। तस्नीम (Tasnim) के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि बातचीत फिर से शुरू करना'हमारे DNA में नहीं है'

End of Feed