ट्रंप की फिर हुई किरकिरी! ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को बताया 'झूठा'; कहा- दुश्मनों के लिए नहीं खोलेंगे होर्मुज

Iran US Ceasefire: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें दावा किया था कि ईरान राष्ट्रपति हमसे युद्धविराम की अपील कर रहे हैं।

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के साथ-साथ 'जुबानी जंग' (वॉकयुद्ध) भी अपने चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन जहां ईरान को लेकर बातचीत सहित विभिन्न प्रकार के दावे कर रहे हैं तो वहीं तेहरान बिनी किसी देरी के पलटवार करते हुए ट्रंप के तमाम दावों को सिरे से नकार रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर तेहरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान के राष्ट्रपति हमसे युद्धविराम (Ceasefire) की अपील कर रहे हैं।

US Iran

ईरान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज (फोटो साभार: AI)

ईरान ने ट्रंप के दावे को बताया झूठा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान द्वारा कथित तौर पर युद्धविराम की मांग करने के संबंध में ट्रंप के बयानों को 'झूठा और निराधार' बताया। इसके अतिरिक्त, ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने भी इस मुद्दे को लेकर अलग से एक बयान जारी किया। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पूरी तरह और मजबूती से हमारे नियंत्रण में है।

End of Feed