ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, कहा- नाकेबंदी हटने पर खुलेगा होर्मुज; नुकसान की तत्काल भरपाई करे अमेरिका

Iran US Peace Deal: पश्चिम एशिया में छाए जंग के काले बादल छटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ईरान ने एक बार फिर बता दिया कि ट्रंप की बातें हवा-हवाई हैं। ईरान ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Iran US Peace Deal: पश्चिम एशिया में छाए जंग के काले बादल छटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ऐसी उम्मीदें जगने लगी थी कि जल्द ही कोई समझौता हो सकता है, लेकिन ईरान ने एक बार फिर बता दिया कि ट्रंप की बातें हवा-हवाई हैं। ईरान ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

US Iran Talks

अमेरिका ईरान के बीच छिड़ा युद्ध (फोटो साभार: AI)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटने पर ही होर्मुज को खोला जाएगा। साथ ही उसने जंग की वजह से हुए नुकसान की तत्काल भरपाई की मांग भी की।

End of Feed