Iran Protests: 'डेथ टू खामेनेई, डेथ टू...', हिंसक प्रदर्शन में अब तक 65 लोगों की मौत; ट्रंप सहित दुनिया के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Iran Protest Against Khamenei Government: ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अब तक 65 लोग मारे गए और 2,300 से अधिक हिरासत में लिए गए। इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेवा बंद होने के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे, शाह समर्थक नारे लगाए और खामेनेई सरकार के खिलाफ विरोध जताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है, जबकि पश्चिमी देश प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
हिंसक प्रदर्शन में अब तक कम से कम 65 लोग मारे जा चुके हैं।

'ये आखिरी लड़ाई है, पहलवी वापस आएंगे' जैसे नारे लगाए जा रहे।

ट्रंप के हाथ “इरानियों के खून से सने हुए हैं: आयतुल्ला अली खामेनेई

Iran Protest Against Khamenei Government: ईरानी मुद्रा रियाल के तेज गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कुछ दिनों से ईरान की सड़कों पर आगजनी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। खामेनेई शासन के खिलाफ बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

ईरान में जनाक्रोश!

ईरान में आयतुल्ला अली खामेनेई शासन के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग।(फोटो सोर्स: AP)

इस हिंसक प्रदर्शन की वजह से खबर लिखे जाने तक कम से कम 65 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 2,300 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं। शुक्रवार से ही देश में इंटरनेट सेवा ठप्प है। वहीं, ईरान की सरकार ने एयरस्पेस भी बंद कर रखा है।

End of Feed