Iran vs Israel: ईरान ने किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले, तो इजरायल ने Arrow से दिया जवाब, किसमें कितना दम?

इजरायल ने दुश्मनों के हमलों से बचने के लिए अपना मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया है। इजराइली सेना को भरोसा है कि 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद से विकसित किया गया उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोक सकता है और किसी भी बड़े नुकसान से देश को बचा सकता है।

Iran Missiles Vs Arrows: ईरान ने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है। इजरायली शहरों के ऊपर सैकड़ों मिसाइलें उड़ती देखी गईं, जिसके बाद लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। ईरान ने इजरायल पर 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। लेकिन इजरायल ने इसके लिए पूरी तैयारी की है। इजरायली सेना को भरोसा है कि 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद से विकसित किया गया उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोक सकता है और किसी भी बड़े नुकसान को रोक सकता है।

Iron dome

आयरन डोम की ताकत

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक बयान में कहा कि ईरान का हमला जारी है। आपसे अगली सूचना तक सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने का अनुरोध किया जाता है। आप जो विस्फोट सुन रहे हैं वे गिरे हुए प्रोजेक्टाइल से हैं। एरियल डिफेंस ऐरे (Array) मिसाइलों की पहचान कर रहा है और उन्हें रोक रहा है।

End of Feed