इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर ईरान का हमला, बच्चे सहित 47 लोग घायल; क्यों कहते हैं इसे 'लिटिल इंडिया?'

US Iran War: ईरान के मिसाइल हमले में डिमोना शहर में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। यह हमला इजरायल के परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुआ, हालांकि किसी तरह के रेडिएशन लीक की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों में एक 12 साल का बच्चा गंभीर हालत में है। राहत एजेंसी मागेन डेविड एडोम और इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि मिसाइल को इंटरसेप्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम असफल रहा। डिमोना को “लिटिल इंडिया” भी कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं।

US Iran War: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान ने अराद और डिमोना (Dimona) शहर पर हमले किए। इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने मिसाइल के जरिए डिमोना शहर पर हमला किया। इस हमले में 47 लोग घायल हो गए। डिमोना शहर में इजरायल का अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है।

Israel-Iran War

ईरान ने इजरायल के शहर अराद और डिमोना को बनाया निशाना। द टाइम्स ऑफ इजरायल

बता दें कि हाल ही में इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र नतांज पर एयर स्ट्राइक की थी। अब अराद और डिमोना में हुए मिसाइल हमले को इसी के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। इजरायल के सेना प्रमुख जनरल एयाल जमीर ने कहा, “यह युद्ध अभी खत्म होने से बहुत दूर है।” वहीं ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed