हाथ ट्रिगर पर होगा...IRGC नहीं इस बार ईरान में मौजूद इस बड़े साहब ने दी ट्रंप को चेतावनी

Iran war: खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरान के सशस्त्र बलों के हाथ ट्रिगर पर हैं, और यदि अमेरिका या इजरायल कोई भी आक्रामकता दिखाते हैं, तो वे पहले से तय लक्ष्यों पर तत्काल हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

IRAN-US News: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर को बढ़ा दिया है। इस बीच ईरान में IRGC यानी ईरान के सैन्य बल की मोर्चा संभाले हुए हैं। लेकिन ईरान में IRGC के ऊपर एक बड़े साहब हैं, जिन्होंने अमेरिका का खतरनाक चेतावनी जारी कर दी है। खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरान के सशस्त्र बलों के हाथ ट्रिगर पर हैं, और यदि अमेरिका या इजरायल कोई भी आक्रामकता दिखाते हैं, तो वे पहले से तय लक्ष्यों पर तत्काल हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाथ ट्रिगर पर होगा...IRGC नहीं इस बार ईरान में मौजूद इस बड़े साहब ने दी ट्रंप को चेतावनी

हाथ ट्रिगर पर होगा...IRGC नहीं इस बार ईरान में मौजूद इस बड़े साहब ने दी ट्रंप को चेतावनी

हम खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर (KCHQ) की बात कर रहे हैं, जो ईरान के सशस्त्र बलों का सर्वोच्च परिचालन मुख्यालय है। IRGC भी इसके ही अंतर्गत आता है। KACHQ ईरान का एक शीर्ष-स्तरीय सैन्य कमान केंद्र है, जिसे संयुक्त अभियानों का निर्देशन करने तथा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और नियमित सेना को नियंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।

End of Feed