क्या था Hezbollah का 'ऑपरेशन गलील',क्यों खौफ में था इजरायल

Iran-Iarael War: ऑपरेशन गलील हिजबुल्लाह का एक ऑपरेशन था जिसका मकसद इजराइल के गलील पर कब्ज़ा करना था। गलील इजरायल का एक ऐसा इलाका है जिसे 'यीशु मसीह के घर' के नाम से जाना जाता है। यहूदियों के अलावा, ईसाइयों के लिए भी यह बहुत पवित्र जगह है।

Operation Galilee: हिजबुल्लाह काफी लंबे समय से इजराइल के गलील क्षेत्र पर अपना कब्जा करना चाहता है। इसके लिए हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने 'गलील पर विजय' (Conquer the Galilee) नाम से एक ऑपरेशन भी शुरू किया था। 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमास के भयानक हमले के बाद हिजबुल्लाह ने बड़ी खतरनाक प्लानिंग की थी। हिजबुल्लाह की योजना इजराइल पर 7 अक्टूबर से भी बड़े हमले की थी। जानकारी के अनुसार, गलील (Galilee) इजराइल का एक विशेष इलाका है जिसे यीशु मसीह के घर से रूप में जाना जाता है। यह यहूदियों के अलावा, ईसाइयों के लिए भी पवित्र स्थान है। हिजबुल्लाह की योजना इजरायल के गलील पर कब्जा करने की थी, जिसमें हिजबुल्लाह की ताकतवर 'रदवान फोर्सेस' मुख्य भूमिका निभा रही थीं। बता दें, हिजबुल्लाह की योजना इजराइल के गलील क्षेत्र पर कब्जा करने और वहां के नागरिकों को मारने और बंधक बनाने की थी।

Iran-Iarael War

जानिए क्या है ऑपरेशन गलील

यहूदी और ईसाई धर्म का केन्द्र माना जाता है गलील

गलील पर कब्जा करने की योजना का उद्देश्य सिर्फ इजराइल के क्षेत्रों पर नियंत्रण नहीं था, बल्कि इजराइल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि को नुकसान पहुंचाना भी था। हिजबुल्लाह और उसके समर्थक संगठनों की यह योजना इजराइल के खिलाफ युद्ध में नई रणनीति के रूप में देखी जा रही है, जिसमें न केवल सैन्य हमले बल्कि जनसंहार और डर फैलाने के तरीकों का भी उपयोग शामिल है।

End of Feed