अमेरिका को 'सरप्राइज' देगा ईरान! अचानक रूस क्यों जा रहे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची?

US Iran Talk: पाकिस्तान के अलावा, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ओमान की राजधानी मस्कट का भी दौरा करेंगे। पाकिस्तान के साथ ओमान भी ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ईरान के विदेश मंत्री इन दो देशों के अलावा रूस का भी दौरा करेंगे। आखिर वो रूस क्यों जा रहे हैं।

US Iran Talk: अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की वार्ता को लेकर हलचल काफी तेज हो चुकी हैं। ईरान से बातचीत के लिए अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे। दोनों नेता ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत करेंगे।

iran

पाकिस्तान और ओमान के अलावा रूस का भी दौरा करेंगे ईरानी विदेश मंत्री। AP

गौरतलब है कि दूसरे दौरे को वार्ता में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल नहीं हो सकते हैं। हालांकि अगर वार्ता में प्रगति होती है तो जेडी वेंस इस्लामाबाद जाने के लिए तैयार रहेंगे।

End of Feed