पश्चिम एशिया तनाव के बीच इसी महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

India Iran Relations: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 14-15 मई को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हो सकते हैं।

India Iran Relations: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और भारत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi India Visit) इस महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहयोग जैसे विषय इस बैठक का मुख्य हिस्सा रह सकते हैं।

Abbas Araghchi India Visit

व्यापार और सुरक्षा मुद्दों पर हो सकती है अहम चर्चा

ब्रिक्स समूह दुनिया के प्रमुख उभरते देशों का संगठन

हालांकि अभी तक ईरान या भारत की ओर से इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनयिक स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। ब्रिक्स समूह दुनिया के प्रमुख उभरते देशों का संगठन माना जाता है। इसमें भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं। हाल के सालों में इस मंच की वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में भूमिका लगातार बढ़ी है। ऐसे में ईरान की मौजूदगी को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed