होर्मुज स्ट्रेट पर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, कई शर्तों पर अब भी मतभेद बरकरार

ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। ओमान की मध्यस्थता में तैयार मसौदे पर दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है। हालांकि जलडमरूमध्य पर नियंत्रण, ईरानी बंदरगाहों पर प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अभी भी मतभेद कायम हैं।

US Iran Talks: विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब समझौते की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि ओमान की मध्यस्थता में तैयार किया जा रहा समझौते का मसौदा अंतिम चरण में है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया कि इस सप्ताह इस संबंध में बड़ी घोषणा की जा सकती है।

Straight of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर जल्द हो सकता है बड़ा समझौता (File Photo)

अगर यह समझौता सफल होता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सकती है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और विश्व अर्थव्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद बरकरार हैं।

End of Feed