Iran Attack on Pakistan: ईरान ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राक किया है। ईरान ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला बोला है।
आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर हमला
हालांकि ईरान के इस एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। AP ने सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। फिर उन रिपोर्टों को बिना किसी स्पष्टीकरण के अचानक हटा दिया गया।
मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल
राज्य संचालित आईआरएनए समाचार एजेंसी और राज्य टेलीविजन ने कहा था कि हमले में मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पाकिस्तान ने तुरंत स्वीकार नहीं किया। जैश अल-अदल एक सुन्नी आतंकवादी समूह है जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में सीमा पार से ईरान को निशाना बनाता है।
दो और हमलों को अंजाम
आज ही ईरान ने इराक में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करके इजराइल की जासूसी एजेंसी 'मोसाद के मुख्यालय' को उड़ा दिया था। साथ ही सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर भी मिसाइलों से हमला किया था
