एक्सप्लेनर्स

पावर दिखाने लगा ईरान! लाल सागर में हूती विद्रोही तो इजराइल के सामने हमास अडिग, अब इराक में दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2024, 08:16 PM IST

ईरान पर आरोप लगते रहा है कि वो उन आतंकी संगठनों की मदद करते रहा है जो इजराइल-अमेरिका के खिलाफ है। इजराइल आज अपनी सीमा पर दो तरफा हमलों को झेल रहा है।

Image

ईरान ने इराक पर दागी बैलेस्टिक मिसाइल

Photo : AP

अपने परमाणु कार्यक्रम के कारण प्रतिबंध झेल रहा ईरान, अब अपनी ताकत दिखाने लगा है। ईरान अभी तक अमेरिका और इजराइल को सीधे-सीधे हमला करके चुनौती नहीं दे रहा था, लेकिन अब वो ईरान से सीधे हमला करना भी शुरू कर दिया है। वो भी सीधी बैलिस्टिक मिसाइल का प्रयोग करके। अमेरिका को जहां हूती विद्रोहियों से घेर रहा है तो वहीं इजराइल को हमास से।

इजराइल पर दो तरफा हमला

ईरान पर आरोप लगते रहा है कि वो उन आतंकी संगठनों की मदद करते रहा है जो इजराइल-अमेरिका के खिलाफ है। इजराइल आज अपनी सीमा पर दो तरफा हमलों को झेल रहा है। गाजा साइड से जहां हमास उस पर हमला कर रहा है, तो वहीं लेबनान साइड से हिजबुल्लाह इजराइल पर हमला कर रहा है। इजराइल दोनों साइड से जंग में उलझा है। हमास और हिजबुल्लाह दोनों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। आरोप है कि ईरान ही इन्हें हथियार से लेकर ट्रेनिंग तक मुहैया कराता है।

अमेरिका को लाल सागर में चुनौती

लाल सागर में हूती विद्रोही लगातार कंटेनरों से भरे जहाजों को निशाना बना रहे हैं। यहां अमेरिका का वर्चस्व रहा है। हूती विद्रोही अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के शिपों को निशाना बना रहा है। इस हमले के लिए हेलीकॉप्टर से लेकर मिसाइल तक का प्रयोग हो रहा है। अमेरिका भी ब्रिटेन के साथ मिलकर हवाई हमले कर रहा है, लेकिन इस लड़ाई के बीच लाल सागर का मार्ग डिस्टर्ब हो गया है।

अब बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

ईरान ने इजराइल को संभवत: सबसे बड़ा झटका देते हुए इराक में मौजूद मोसाद के 'जासूसी हेडक्वाटर' को मिसाइल से उड़ा दिया है। मोसाद पर हमले के लिए ईरान में अपना बैलिस्टिक मिसाइल का प्रयोग किया है। ईरान ने जहां ये हमला किया है, वो वीवीआईपी इलाका है। अमेरिका का वाणिज्यिक दूतावास पास में ही स्थित है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हो गए हैं। यही नहीं ईरान ने सीरिया में स्थित इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर भी मिसाइल से हमला किया। इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में ईरान में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 84 लोगों की मौत हो गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article