इंडोनेशिया में भी हालात बिगड़े, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसक झड़प, घूमने जा रहे हैं तो पढ़ें- बाली समेत कई शहरों की स्थिति

Prabowo Gibran Protests 2026: प्रबोवो-जिब्रान सरकार के दो साल पूरे होने पर इंडोनेशिया के बांडुंग में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

Indonesia Bandung Protests: इंडोनेशिया में प्रबोवो-जिब्रान सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकार विरोधी रैलियां निकाली गईं। इस दौरान पश्चिम जावा की राजधानी बांडुंग (Bandung) में मंगलवार देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के बाद एक पुलिस ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। सनद रहे फ्रांस जैसे देश में भी हिंसा भड़की हुई है, जहां अब इंडोनेशिया में हालात बिगड़ गए हैं।

इंडोनेशिया के बांडुंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़प, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन में लगाई आग

इंडोनेशिया के बांडुंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़प, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन में लगाई आग

विरोध प्रदर्शनों के मुख्य मुद्दे और कारण

दिन के समय विश्वविद्यालय के छात्रों और विभिन्न नागरिक समूहों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए थे, जिसमें बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर छंटनी, बढ़ती महंगाई, करों में वृद्धि, भ्रष्टाचार, भूमि व कृषि विवाद और वनों में आग जैसी पर्यावरणीय चिंताएं शामिल थीं।

End of Feed