बेघर अमेरिकी को शरण देना भारतीय छात्र को पड़ गया भारी, सिरफिरे ने हथौड़े से 50 वार कर ले ली जान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 02:02 PM IST

Indian student killed in US: रिपोर्टों के मुताबिक पढ़ाई करने के साथ-साथ विवेक एक स्टोर में क्लर्क का काम करता था। यहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वे आरोपी फॉकनर को कई दिनों से स्टोर में शरण दिए हुए थे। फॉकनर के पास रहने के लिए कोई घर नहीं था।

Indian student killed in US: अमेरिका में पढ़ाई करने गए एक भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अमेरिका में मास्टर की पढ़ाई करने गए 25 साल के भारतीय छात्र की जॉर्जिया के लिथोनिआ में बेरहमी से मारा गया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। इस वीडियो में आरोपी जूलियन फॉकनर को हथौड़े से भारतीय छात्र विवेक सैनी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

indian student

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या।

स्टोर में क्लर्क का भी काम करता था विवेक

रिपोर्टों के मुताबिक पढ़ाई करने के साथ-साथ विवेक एक स्टोर में क्लर्क का काम करता था। यहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वे आरोपी फॉकनर को कई दिनों से स्टोर में शरण दिए हुए थे। फॉकनर के पास रहने के लिए कोई घर नहीं था। विवेक और अन्य कर्मियों ने फॉकनर को खाने के लिए चिप्स, कोक, पानी और खुद को गर्म रखने के लिए एक जैकेट दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि बाहर ठंड बहुत ज्यादा थी, इसलिए उन्होंने फॉकनर को स्टोर से जाने के लिए नहीं कहा। लेकिन बीते 16 जनवरी को विवेक ने उसे स्टोर से जाने के लिए कहा। विवेक ने कहा कि अगर वह स्टोर से नहीं जाएगा तो वह पुलिस को बुलाएगा।

End of Feed