कनाडा: बस अड्डे पर खड़ी थी भारतीय छात्रा, अचानक हुई गोलीबारी का बनी शिकार; चली गई जान

Shootout in Canada: कनाडा के ओंटारियो में गोली लगने से भारतीय छात्रा की मौत हो गई। घटनास्थल के वीडियो के जरिए जांचकर्ताओं ने पता लगाया कि एक काली कार में सवार यात्री ने एक सफेद कार में बैठे लोगों पर गोली चलाई। इसमें बताया कि दोनों वाहन घटनास्थल से फरार हो गए।

World News: कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोलीबारी की एक घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। छात्रा काम पर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी और तभी एक कार सवार द्वारा एक अन्य वाहन पर चलाई गई गोली उसे लग गयी जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है जो ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई इस घटना की जांच कर रही है।

Firing

कनाडा के ओंटारियो में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत।

कनाडा के ओंटारियो में गोली लगने से भारतीय छात्रा की मौत

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत की घटना से हम अत्यंत दुखी हैं।' अधिकारी ने कहा, 'स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह निर्दोष थी और दो वाहनों में सवार लोगों के बीच गोलीबारी की घटना के दौरान एक गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या के इस मामले की जांच जारी है। हम उसके परिजन के निकट संपर्क में हैं और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'

End of Feed