दुनिया

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में ब्रेक, पुतिन ने ईस्टर युद्धविराम की घोषणा की, रूसी आक्रमण को फिलहाल रोका

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम का ऐलान किया, ईस्टर त्योहार के मद्देनजर इसकी घोषणा की।

Image

रूस-यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में नया मोड़

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम का ऐलान किया, ईस्टर त्योहार के मद्देनजर इसकी घोषणा की, हालांकि, पुतिन ने रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख को निर्देश दिया कि वे कीव द्वारा युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए रूसी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखें।

पुतिन ने ऐलान किया कि शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट से रविवार मध्य तक ईस्टर युद्धविराम तक ही होगा यह फैसला ईस्टर के त्योहार के को देखते हुए मानवीय राहत और शांति के प्रयासों के तहत लिया गया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन में एकतरफा ईस्टर युद्धविराम का आदेश दिया और रूसी सेना को शनिवार को रात 8.30 बजे (IST) से रविवार के अंत तक शत्रुता समाप्त करने का आदेश दिया। इस युद्धविराम के प्रयास को शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

'यूक्रेन रूस के उदाहरण का अनुसरण करेगा'

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन रूस के उदाहरण का अनुसरण करेगा। हालांकि, उन्होंने रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को निर्देश दिया कि वे कीव द्वारा युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए रूसी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखें।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article