अमेरिका में बड़ी वारदात, लुटेरों ने भारतीय मूल के स्टोर मालिक को मारी गोली, दहशत में देखती रह गई बेटी

खबरों के मुताबिक, बदमाश स्टोर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने स्टोर के भारतीय मूल के मालिक पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कन्वीनियंस स्टोर में लूटपाट के दौरान भारतीय मूल के स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय मृतक की बेटी भी स्टोर के भीतर ही मौजूद थी। बेटी बेबसी और दहशत में पिता को तड़पकर मरता देखने पर मजबूर हो गई। खबरों के मुताबिक, बदमाश स्टोर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने स्टोर के भारतीय मूल के मालिक सुरेश पटेल पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

US Crime

अमेरिका में भारतीय मूल के स्टोर मालिक की हत्या

बेटी के सामने मारी गोली

वारदात के वक्त मृतक सुरेश पटेल की बेटी भी स्टोर में मौजूद थी और उसने अपने पिता पर हुए इस जानलेवा हमले को अपनी आंखों से देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

End of Feed