पहले सड़क पर हाथापाई, फिर चली गोली; न्यूयॉर्क में 27 वर्षीय भारतीय की हत्या से मचा हड़कंप

न्यूयॉर्क के ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में 27 वर्षीय भारतीय युवक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले उनका एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गोली चलाकर मौके से फरार हो गया।

New York Indian Man Death: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में स्टेनली एवेन्यू के पास किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर गुरदीप सिंह गंभीर हालत में मिले।

New York Indian Man Murder

न्यूयॉर्क में 27 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

दो लोगों के बीच हाथापाई का

बताया गया है कि गुरदीप सिंह के सीने में गोली लगी थी। मेडिकल टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर दो लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। इसके बाद रोशनी की चमक नजर आती है, जिसे गोली चलने से जोड़कर देखा जा रहा है। फुटेज में एक व्यक्ति सड़क पर गिरता हुआ दिखता है, जबकि दूसरा कार में बैठकर वहां से निकल जाता है।

End of Feed