ईरान में बढ़ा खतरा, भारतीय दूतावास का बड़ा अलर्ट; यात्रा टालें, वहां मौजूद लोग निकलने पर करें विचार

ईरान में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से फिलहाल ईरान की यात्रा टालने और वहां रह रहे लोगों से उपलब्ध उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने की अपील की है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा जोखिम और सैन्य तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें दूतावास ने लोगों से फिलहाल ईरान की यात्रा टालने और वहां पहले से मौजूद भारतीयों से उपलब्ध उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने की अपील की है।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका-ईरान

यात्रा करें स्थगित

भारतीय दूतावास ने 19 जुलाई को जारी एडवाइजरी में कहा है कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष बहुत तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जो भारतीय किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित करें और सुरक्षा स्थिति सामान्य होने का इंतजार करें।

End of Feed