किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों के खिलाफ हिंसा, तीन पाकिस्तानियों की मौत के बाद एक्टिव हुआ भारत, जारी की एडवाइजरी

Indian embassy advisory for students in Kyrgyzstan: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हिंसक झड़प तब शुरू हुई जब 13 मई को किर्गिज छात्रों ओर मिस्र के मेडिकल छात्रों के बीच लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हिंसक घटनाओं के बीच तीन पाकिस्तानी छात्रों की मॉब लिंचिंग में मौत की खबर है।

Indian embassy advisory for students in Kyrgyzstan: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में विदेशी छात्रों के साथ हिंसा की खबरें सामने आने के बाद भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया। किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास की ओर से इस सिलसिले में भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं। स्थिति फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और किसी भी समस्या के मामले में दूतावास से संपर्क करें। उधर, घटना के सिलसिले में विदेश मंत्री एस जशंकर ने कहा है कि बिश्केक में भारतीय छात्रों के सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। कथित तौर पर स्थिति अब शांत है। छात्रों को दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

s jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर

बता दें, बिश्केक में हिंसक घटनाओं के बीच तीन पाकिस्तानी छात्रों की मॉब लिंचिंग में मौत की खबर है। पाकिस्तानी छात्रों का कहना है कि उन्हें अपने देश के दूतावास की ओर से कोई मदद नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक, हिंसक झड़प तब शुरू हुई जब 13 मई को किर्गिज छात्रों ओर मिस्र के मेडिकल छात्रों के बीच लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

End of Feed