'देश छोड़ दो...': अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, क्या होने वाला है युद्ध?

America-Iran Tension, Advisory For Indians: US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत ने ईरान में अपने नागरिकों से कहा है कि वे मौजूद ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके ईरान छोड़ दें। एम्बेसी ने तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने, सावधानी बरतने और विरोध-प्रदर्शन से बचने की सलाह दी है।

India advises its nationals to leave Iran: US और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों, जिनमें स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले लोग और टूरिस्ट शामिल हैं, तो इन सब से कहा गया है कि वे मौजूद ट्रांसपोर्ट के तरीकों से देश छोड़कर निकल जाएं। दूतावास ने कहा कि यह एडवाइजरी 14 जनवरी, 2026 को जारी पहले के नोटिस को आगे बढ़ा रही है जिसमें सावधानी बरतने की अपील की गई थी और नागरिकों से कहा गया था कि वे विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचें, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखें। हालांकि, अब दूसरी एडवाइजरी जारी कर भारतीयों से देश छोड़ने को कहा गया है।

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

एम्बेसी ने उन सभी भारतीय नागरिकों से कहा है जो ईरान में हैं, लेकिन उन्होंने इंडियन एम्बेसी में रजिस्टर नहीं किया है तो तुरंत ऐसा करें। कहा गया, 'ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से रिक्वेस्ट है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें पासपोर्ट और ID शामिल हैं, अपने पास ध्यान से रखें। उनसे रिक्वेस्ट है कि इस बारे में किसी भी मदद के लिए इंडियन एम्बेसी से कॉन्टैक्ट करें।' इंडियन एम्बेसी ने अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर भी शेयर किए हैं: मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109;+989128109102; +989932179359।'

End of Feed