कौन हैं भारतीय-अमेरिकी जय भट्टाचार्य? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Jay Bhattacharya: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य को देश के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एवं वित्त पोषण संस्थानों में से एक 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ' (NIA) के निदेशक के रूप में चुना है। कोरोना महामारी के दौर में लॉकडाउन के मुखर आलोचक रहे जय भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉकडाउन के मुखर आलोचक रहे जय भट्टाचार्य।
  • अर्थशास्त्र में पीएचडी हैं जय भट्टाचार्य।


Jay Bhattacharya: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य को देश के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एवं वित्त पोषण संस्थानों में से एक 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ' (NIA) के निदेशक के रूप में चुना है। इसके साथ ही भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

jay bhattacharya

भारतीय-अमेरिकी जय भट्टाचार्य (फोटो साभार: https://x.com/DrJBhattacharya)

इससे पहले, ट्रंप ने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के साथ नवगठित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी को चुना था। यह एक स्वैच्छिक पद है और इसके लिए अमेरिकी सीनेट से पुष्टि की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed