भारत-अमेरिका संबंध 'ऐतिहासिक शिखर' पर, बोले-अमेरिकी विदेश विभाग के उप सचिव लैंडाउ, विक्रम मिसरी से की मुलाकात

भारतीय दूतावास ने कहा कि मिसरी और लैंडाउ इस बात पर सहमत हुए कि तकनीक-व्यापार-प्रतिभा 21वीं सदी में भारत-अमेरिका साझेदारी को आकार देगी। दूतावास ने कहा कि उन्होंने नेतृत्व के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

India-US ties at historic zenith: विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की पुष्टि करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे तथा साझा प्राथमिकताओं को पूर्ण विस्तार देने पर चर्चा की। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मिसरी की बुधवार को लैंडाउ के साथ वाशिंगटन में पहली बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे और साझा प्राथमिकताओं के पूर्ण विस्तार पर चर्चा की।

Vivek Misri and Landau

विक्रम मिसरी की क्रिस्टोफर लैंडाउ से मुलाकात

अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस के एक बयान में कहा गया कि लैंडाउ ने अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की, जो 21वीं सदी के लिए अमेरिकी विदेश नीति का एक प्रमुख घटक है। ब्रूस ने कहा, उप मंत्री और विदेश सचिव ने क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की भी पुष्टि की। ब्रूस ने कहा कि लैंडाउ ने दोनों देशों में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निष्पक्ष एवं पारस्परिक बाजार पहुंच के महत्व को रेखांकित किया तथा प्रवासन और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई पर सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

End of Feed