नई ऊंचाई पर पहुंचा भारत-US का रक्षा सहयोग, मलेशिया में 10 साल के रक्षा फ्रेमवर्क पर समझौता, अपने US समकक्ष से मिले राजनाथ

मलेशिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेठ से शुक्रवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने कुआलालम्पुर में 'यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप' के लिए बनी रूपरेखा पर करार का अदान-प्रदान किया। इससे दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है।

US-India defence agreement: भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग एवं रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई दी है। मलेशिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेठ से शुक्रवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने कुआलालम्पुर में 'यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप' के लिए बनी रूपरेखा पर करार का अदान-प्रदान किया। इससे दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। अमेरिका ने भारत के साथ 10 वर्षों का एक डिफेंस फ्रेमवर्क अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच करार का आदान-प्रदान हुआ।

defence

भारत-अमेरिका के बीच हुआ रक्षा समझौता। तस्वीर-ANI

यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है-हेगसेथ

हेगसेथ ने 10 वर्षीय अमेरिका-भारत रक्षा ढांचा समझौते पर कहा, ‘यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोधक क्षमता के लिए एक आधारशिला है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने समन्वय, सूचना साझाकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। हमारे रक्षा संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।’ इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे।

End of Feed