पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब करेगा भारत, पहलगाम हमले पर कैपिटल हिल में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की पहली बरसी है, जब पाकिस्तान स्थित संगठनों के आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी और 26 लोग मारे गए थे।

Pakistan sponsored terrorism: अमेरिकी में भारतीय दूतावास मंगलवार को कैपिटल हिल में एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा, जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाएगा। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी भी मनाई जाएगी, जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा "आतंकवाद की मानवीय कीमत" नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध में खुद को शांतिदूत के रूप में पेश कर रहा है।

22 अप्रैल को पहलगाम हमले की पहली बरसी

22 अप्रैल को पहलगाम हमले की पहली बरसी है, जब पाकिस्तान स्थित संगठनों के आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। भारत ने पिछले साल जुलाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी इसी तरह की एक प्रदर्शनी आयोजित की थी, जब पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली थी।

End of Feed