दुनिया

'होर्मुज बंद रहेगा, जब तक नाकेबंदी रहेगी', ट्रंप की बात से भड़क कर ईरान ने बदला अपना फैसला

Strait Of Hormuz Closed: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने पहले इस अहम समुद्री मार्ग को खोलने का संकेत दिया था, जिससे वैश्विक स्तर पर राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा, जिससे संघर्ष और गहरा गया। उन्होंने होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रखने की बात कही। इसके बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका नाकेबंदी नहीं हटाता, तो वह भी होर्मुज को बंद रखेगा।

Image

ईरान ने फिर से होर्मुज बंद करने का फैसला लिया। AI IMAGE

Strait Of Hormuz Closed: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। वजह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। दरअसल, जैसे-तैसे ईरान ने कुछ दिनों पहले होर्मुज खोलेने की बात कही थी। दुनिया ने 49 दिनों के बाद राहत की सांस ली थी, हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा, जिससे ईरान ने अपना फैसला वापस ले लिया।

अमेरिका को ब्लैकमेल कर रहा ईरान: ट्रंप

दरअसल, ट्रंप ने ईरान के फैसले पर खुशी तो जाहिर की लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना, होर्मुज में नाकेबंदी जारी रखेंगे। अमेरिका के इस फैसले से ईरान ने एतराज जाहिर की और कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो ईरान भी होर्मुज नहीं खोलेगा। वहीं,शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान चालाकी दिखा रहा है और वह उसे अमेरिका को ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं देंगे।

हम अपनी नाकेबंदी जारी रखेंगे: अब्बास अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्विटर पर कहा कि वे होर्मुज को खोलने जा रहे हैं। फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ठीक है, धन्यवाद, लेकिन हम अपनी नाकाबंदी जारी रखेंगे। इसके बाद ईरान ने कहा कि अगर आप नाकाबंदी जारी रखेंगे, तो हम होर्मुज को बंद रखना जारी रखेंगे। वहीं, ईरान ने जानकारी दी है कि अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

अमेरिका का फैसला मूर्खतापूर्ण: बाघेर गालिबफ

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा कि हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं है और उसका मानना है कि अमेरिका किसी भी समय फिर से दुश्मनी शुरू कर सकता है, इसलिए ईरानी सशस्त्र बल मैदान में पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान के नियंत्रण में है और ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने का अमेरिकी निर्णय "मूर्खतापूर्ण" और "अज्ञानतापूर्ण" है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि अमेरिका नाकाबंदी नहीं हटाता है, तो होर्मुज में यातायात निश्चित रूप से प्रतिबंधित हो जाएगा। जब ईरान नहीं गुजर सकता, तो अन्य देश होर्मुज से नहीं गुजर सकते।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article