भारत ने UNSC में उठाया सीमा-पार आतंकवाद का मुद्दा, हथियारों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रुख अपनाने की अपील

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने सोमवार को जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ऐसे हथियारों के इस्तेमाल और आवाजाही को सुगम बनाने और प्रायोजित करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाना चाहिए।

India Raises Cross-Border Terror Issue at UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को परोक्ष रूप से निशाना बनाते हुए सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। भारत ने कहा कि उसे सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियारों की तस्करी का सामना करना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत ने पाकिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा है कि भारत अपनी सीमाओं के पार से तस्करी किए गए अवैध हथियारों का इस्तेमाल करके सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने सोमवार को जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ऐसे हथियारों के इस्तेमाल और आवाजाही को सुगम बनाने और प्रायोजित करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाना चाहिए।

Parvathaneni Harish

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश (PTI)

छोटे हथियारों पर खुली बहस में भारत ने रखा पक्ष

हरीश ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में छोटे हथियारों पर खुली बहस में कहा, भारत कई दशकों से आतंकवाद के अभिशाप से जूझ रहा है और इसलिए वह छोटे हथियारों और गोला-बारूद के सशस्त्र गैर-सरकारी तत्वों और आतंकवादी समूहों को अवैध हस्तांतरण और उनके दुरुपयोग से उत्पन्न खतरों से अवगत है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हरीश की यह टिप्पणी नई दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए एक घातक धमाके के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

End of Feed