पाकिस्तान का ‘फितना अल-हिंदुस्तान' भारत के खिलाफ प्रायोजित दुष्प्रचार, यूएन में भारत ने पाक की उड़ाईं धज्जियां

पर्वतनेनी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने सरकारी अधिसूचनाएं जारी कर अपनी सरकारी एजेंसियों को अपनी सीमाओं के भीतर सक्रिय समूहों को 'फितना अल-हिंदुस्तान' कहना शुरू करने का निर्देश दिया है, जो और कुछ नहीं, बल्कि धार्मिक शब्दावली में लिपटा आधिकारिक रूप से प्रायोजित गलत सूचना फैलाने का अभियान और दुष्प्रचार है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि इस्लामाबाद द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर सक्रिय समूहों को 'फितना अल-हिंदुस्तान' कहना कुछ और नहीं, बल्कि धार्मिक शब्दावली में लिपटा आधिकारिक रूप से प्रायोजित गलत सूचना फैलाने का अभियान और दुष्प्रचार है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान दिया।

parvatneni harish

हरीश पर्वतनेनी

'फितना अल-हिंदुस्तान' पाकिस्तान का दुष्प्रचार

End of Feed