फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर आया भारत, अमेरिका-इजराइल को UN में दिया झटका

India Supported Palestine: संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के फिलिस्तीन के प्रयासों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के खिलाफ अमेरिका ने पिछले महीने वीटो का इस्तेमाल किया था। अब भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

India Supported Palestine: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इजराइल को बड़ा झटका देते हुए फिलिस्तीन का समर्थन किया है। भारत ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनाए जाने के फिलिस्तीन के आवेदन पर पुनर्विचार किया जाएगा और इस कोशिश को समर्थन मिलेगा। बता दें, संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के फिलिस्तीन के प्रयासों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के खिलाफ अमेरिका ने पिछले महीने वीटो का इस्तेमाल किया था।

Ruchira Kamboj

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मसौदा प्रस्ताव पर मतदान किया था, जिसके पक्ष में 12 वोट पड़े थे। स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन मतदान से दूर रहे थे और अमेरिका ने वीटो का इस्तेमाल किया था। मसौदा प्रस्ताव तभी पारित होता है यदि उसे परिषद के 15 में से कम से कम नौ सदस्यों का समर्थन मिले और उसके स्थायी सदस्यों-चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में से कोई भी वीटो का इस्तेमाल नहीं करे।

End of Feed