दुनिया

मार्को रुबियो ने Pak सेना प्रमुख मुनीर से की बात, भारत के साथ वार्ता शुरू करने के लिए 'अमेरिकी सहायता' की पेशकश

India Pakistan Conflict update:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने असीम मुनीर से ऐसे समय में बात की है, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

Image

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

India Pakistan Conflict update: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की। उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्ष टालने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिका की सहायता की पेशकश की।

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो।यह संदेश विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दोनों पक्षों को दिया गया है, जो अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने नियमित ब्रीफिंग में कहा, 'राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस तनाव को जल्द से जल्द कम होते देखना चाहते हैं। वह समझते हैं कि दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।'

विदेश मंत्री रुबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article