देश

पाक के मंसूबे हवा में ही ध्वस्त, Indian Army बोली- अमृतसर में दिखे कई ड्रोन, हमने मार गिराए

पाकिस्तान ने शुक्रवार-शनिवार की रात को भारत पर फिर से हमले के लिए ड्रोन लॉन्च किए थे, लेकिन उसके एक भी हमले सफल नहीं रहे हैं। पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम कर दिए गए हैं।

Image

पाकिस्तान का ड्रोन हमला नाकाम

पाकिस्तान शुक्रवार को भी भारत पर ड्रोन से हमले की कोशिश करते रहा, लेकिन एक भी हमले उसके सफल नहीं हुआ। पाकिस्तान ड्रोन पर ड्रोन भेजते रहा और भारतीय सेना उसे मारकर गिराती रही। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराने के सबूत सामने आए हैं।

अमृतसर में मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन

इंडियन आर्मी की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

भारत ने किया पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने तड़के करीब चार बजे इस्लामाबाद में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झंग जिले में शोरकोट) एयरबेस को निशाना बनाया गया।चौधरी ने दावा किया कि भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article