'भारत यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है...'व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो का 'सनसनीखेज दावा'-Video

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने दावा किया कि भारत रियायती दरों पर रूसी कच्चा तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को 'बढ़ावा' दे रहा है।

रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर शायद सबसे तीखा हमला करते हुए, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने दावा किया कि भारत रियायती दरों पर रूसी कच्चा तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को 'बढ़ावा' दे रहा है। पीटर नोवारो ने आरोप लगाया कि भारत 'क्रेमलिन के लिए कपड़े धोने की मशीन' (laundromat for the Kremlin) के रूप में काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि भारत की खरीद से रूस को यूक्रेन में अपने युद्ध प्रयासों को वित्तपोषित करने की अनुमति मिल रही है, जबकि नई दिल्ली लेनदेन से लाभ कमा रहा है।

Peter Navarro

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो (फोटो:Video Grab)

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने कहा, 'लगता है भारत इस रक्तपात (bloodshed) में अपनी भूमिका स्वीकार नहीं करना चाहता... वह शी जिनपिंग (चीनी राष्ट्रपति) के साथ नज़दीकियां बढ़ा रहा है। उन्हें (भारत को) (रूसी) तेल की ज़रूरत नहीं है। यह तेल शोधन से मुनाफा कमाने की योजना है। यह क्रेमलिन के लिए एक laundromat है। मैं भारत से प्यार करता हूँ। मोदी एक महान नेता हैं, लेकिन भारत, कृपया वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका पर गौर करें। आप अभी जो कर रहे हैं, उससे शांति नहीं आ रही है। यह युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।'

End of Feed