भारत एक उभरती हुई शक्ति है, वो पश्चिमी देशों का दबाव नहीं सहेगा- ईरान ने माना हिंदुस्तान की ताकत का लोहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 20, 2023, 12:46 AM IST

ईरान ने भारत की ताकत का लोहा मान लिया है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है और यह देश पश्चिमी देशों का दबाव नहीं सहेगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की तटस्थ नीति ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के लाख कोशिशों के बाद भी भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद नहीं किया है। जब पश्चिमी देश थक गए तो उन्होंने अब इस पर बात करना छोड़ दिया है। अब पश्चिमी देश भारत का गुणगान गाते हुए कह रहे हैं कि भारत इस मामले को सुलझा सकता है। अब ईरान ने भी कुछ ऐसा ही कहा है।

ईरान ने भारत की ताकत का लोहा मान लिया है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है और यह देश पश्चिमी देशों का दबाव नहीं सहेगा।

End of Feed