दुनिया

जिनपिंग को छोड़ भारतीय पीएम के पीछे पागल हुए चीनी लोग, दिया 'लाओक्सियन' नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 09:44 PM IST

PM Modi Popularity: चीन के लोगों के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो लोग पीएम मोदी को लाओक्सियन नाम से बुला रहा हैं। यह चीनी संस्कृति में बहुत बड़ा सम्मान है, जो जिनपिंग को भी अभी तक हासिल नहीं हुआ है।

Image

पीएम मोदी के मुरीद हुई चीनी नागरिक

Photo : PTI

PM Modi Popularity: चीनी सरकार भले ही सीमा पर भारत से उलझ रही हो, उसकी सेना सीमा का उल्लंघन करने की तैयारी में हो लेकिन हाल ये है कि वहां के लोग भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। सम्मान किए जाने वाले नाम से संबोधित कर रहे हैं।

किसने किया दावा

अमेरिका की एक पत्रिका है-डिप्लोमैट, इसी में एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें पीएम मोदी के बारे में यह दावा किया गया है। लेख में दावा किया गया है कि चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें वो सम्मान से 'मोदी लाओक्सियन' कहते हैं। जिसका अर्थ है- मोदी अमर है।

सीमा विवाद के बीच सम्मान

दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बावजूद पीएम मोदी को वहां के लोग यह सम्मान दे रहे हैं। यह किसी अंतरराष्ट्रीय नेता के लिए एक दुर्लभ सम्मानजनक संदर्भ है।

इस लेख जिसका आधार "चीन में भारत को कैसे देखा जाता है?" है, उसमें पत्रकार म्यू चुनशान ने यह भी लिखा कि ज्यादातर चीनी मानते हैं कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के प्रमुख देशों के बीच संतुलन बना कर रख सकता है। चुनशान चीनी सोशल मीडिया विशेष रूप से सिना वेइबो का विश्लेषण करने के लिए मशहूर हैं। सिना वेइबो चीन में ट्विटर जैसा सोशल मीडिया मंच है और इसके 58.2 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

पीएम मोदी के मुरीद

लेख में लिखा गया है कि चीन में इंटरनेट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक असामान्य उपनाम- मोदी लाओक्सियन से बुलाया जा रहा है। चीनी संस्कृति में लाओक्सियन का संदर्भ कुछ विशेष क्षमताओं वाले एक बुजुर्ग अमर व्यक्ति से है। उपनाम का अर्थ है कि चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग सोचते हैं कि मोदी कुछ भिन्न हैं - और आश्चर्यजनक भी- अन्य नेताओं की तुलना में। उन्होंने लिखा है कि चीनी लोग पीएम मोदी की पोशाक और शारीरिक हावभाव दोनों की ओर इशारा करते हैं तथा उनकी कुछ नीतियों को भारत की पिछली नीतियों से अलग मानते हैं।

बड़ी उम्मीद

कुछ चीनी नागरिकों का मानना है कि भारत रूस, अमेरिका सहित विभिन्न प्रमुख देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रख सकता है। उन्होंने कहा कि 'लाओक्सियन' शब्द मोदी के प्रति चीनी लोगों की जटिल धारणा को दर्शाता है, जिसमें जिज्ञासा, विस्मय आदि शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article