बांग्लादेश से भारतीय विदेश सचिव की खरी-खरी, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर कह दी बड़ी बात

हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे लेकर भारत खफा है। इसी तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव का बांग्लादेश दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बांग्लादेश में हिंदु समुदाय पर हमले को लेकर भारत ने खरी-खरी सुना दी है, वो भी ढाका के अंदर। दरअसल भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ बैठक की। इसी दौरान भारत की ओर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की।

Vikram Misri

बांग्लादेश के विदेश सचिवों ने ढाका में बैठक की (फोटो- Bangladesh MoFA)

End of Feed