एशिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, जापान और रूस से आगे; पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

एशिया पावर इंडेक्स 2026 के अनुसार, सापेक्ष आर्थिक क्षमता में मामूली गिरावट और घरेलू चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस साल एशिया में कहीं अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाई है।

Lowy Institute Report: ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक 'लोवी इंस्टीट्यूट' (Lowy Institute) के 'एशिया पावर इंडेक्स 2026' में भारत ने एक बार फिर एशिया की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर लिया है। ताजा रैंकिंग में भारत ने जापान और रूस को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है, जबकि उसके समग्र पावर स्कोर में 0.5 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। साल 2025 में 40 के स्कोर के मुकाबले भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 अंकों पर पहुंच गया है।

putin modi  jinping

एशिया के ताकतवर देशों में भारत का दबदबा

अमेरिका-चीन के बीच घटी खाई

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया की समग्र शक्ति सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर कायम हैं। हालांकि, 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से पहली बार अमेरिका और चीन की ताकत के बीच का अंतर सबसे कम रह गया है। खासतौर पर दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं का फासला अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। लोवी इंस्टीट्यूट का मानना है कि यह घटता अंतर चीन की बढ़त से अधिक वॉशिंगटन की नीतिगत चूक और कूटनीतिक प्रभाव में आई गिरावट के कारण है।

End of Feed