भारत से पंगा लेना जस्टिन ट्रूडो को पड़ रहा भारी, खुद की पार्टी में ही हो रही किरकरी; सांसदों ने इस्तीफे की मांग की तेज

India Canada Tension: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की चौतरफा अलोचना हो रही है और अब घरेलू राजनीति में भी उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उनकी ही पार्टी के सांसदों ने कुछ अन्य सांसदों के साथ मिलकर आधिकारिक तौर पर उनका इस्तीफा मांगने की योजना बनाई है। इससे पहले लिबरल सांसद सीन केसी ने खुले तौर पर पार्टी के प्रमुख के रूप में ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की थी।

India Canada Tension: घरेलू और विदेशी, दोनों मोर्चों पर मुश्किलों में घिरे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की परेशानी और बढ़ सकती है। उनकी अपनी पार्टी के तथा कुछ अन्य सांसदों ने, जो अब तक सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना कर रहे थे, अब आधिकारिक तौर पर उनका इस्तीफा मांगने की योजना बनाई है।

justin trudeau

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

क्या है पूरा मामला?

कनाडा के प्रमुख दैनिक 'द ग्लोब एंड मेल' ने गुरुवार को बताया कि कम से कम 20 सांसद ट्रूडो को पद से हटाने की मांग पर हस्ताक्षर के लिए सहमत हुए हैं। अखबार के अनुसार, उन्हें बाहर करने की कोशिशें अब एक गंभीर प्रयास में बदलती दिख रही हैं। अखबार ने कहा कि उम्मीद है कि कॉकस सदस्य कुछ ही दिनों में पार्टी नेतृत्व से ट्रूडो के आधिकारिक इस्तीफे की मांग करेंगे।

End of Feed