मात्र 7 महीनों की अवधि में, मैंने 7 अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया है-संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले ट्रंप, UN पर जमकर बरसे

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में इतनी जबरदस्त क्षमता है, लेकिन वह उस क्षमता के आस-पास भी नहीं पहुंच पा रहा है, ऐसा लगता है कि वे बस एक बहुत ही कड़े शब्दों वाला पत्र लिखते हैं और फिर उस पत्र पर कभी अमल नहीं करते।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 7 महीनों की अवधि में, उन्होंने 7 अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने - और इस मामले में, किसी भी अन्य देश ने - कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया है और मैंने यह केवल 7 महीनों में किया। इस दौरान ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र संघ की आलोचना भी की।

trump un

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए

फिर नोबेल का राग अलापे ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि इन युद्धों को समाप्त करने और इससे पहले अब्राहम समझौते पर बातचीत करने के बाद, हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए - लेकिन मेरे लिए, असली पुरस्कार वे बेटे और बेटियां होंगे जो बड़े होकर जीवित रहेंगे, क्योंकि अब लाखों लोग अंतहीन युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं।

End of Feed