पुतिन ने IMEC को बताया रूस के लिए फायदेमंद, मोदी की ‘मेक इन इंडिया' पहल को भी सराहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 13, 2023, 11:08 AM IST

पुतिन ने कहा कि आईएमईसी उनके देश को लॉजिस्टिक्स विकसित करने में मदद करेगा और कहा कि इस परियोजना पर कई वर्षों से चर्चा चल रही थी।

Putin on IMEC: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को रूस के लिए भी फायदेमंद बताया है। पुतिन ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखता जो रूस के खिलाफ हो और इस परियोजना से रूस को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका एक नए आर्थिक गलियारे के निर्माण के साथ यूरोपीय संघ, सऊदी अरब और भारत के साथ सहमत हो गया है, लेकिन यह परियोजना रूस के लिए भी लाभकारी है।

पुतिन ने कहा कि आईएमईसी उनके देश को लॉजिस्टिक्स विकसित करने में मदद करेगा और कहा कि इस परियोजना पर कई वर्षों से चर्चा चल रही थी। पुतिन ने कहा, अमेरिकियों ने आखिरी मौके पर इसमें शामिल होने का फैसला किया है। लेकिन उसके लिए इस परियोजना में शामिल होने का कोई मतलब नहीं दिखता। शायद सिर्फ अपने व्यावसायिक हित के लिए अमेरिका ने ऐसा किया है। आईएमईसी की घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर संयुक्त रूप से अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी इटली और यूरोपीय संघ के देशों ने की थी।

End of Feed