फ्लोरिडा में ट्रंप के गोल्फ क्लब के करीब चली गोली, कहा- मैं पूरी तरह सुरक्षित, FBI ने शुरू की जांच

फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है ...

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास फ्लोरिडा में गोली चली
  • सीक्रेट सर्विस ने कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं और जांच की जा रही है
  • (एफबीआई ने कहा कि वे इस घटना की जांच हत्या के प्रयास के रूप में कर रहे हैं

Firing Near Donald Trump Golf House: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम ने कहा कि फ्लोरिडा में ट्रंप के करीब गोली चली, वह सुरक्षित हैं। फ्लोरिडा में गोलीबारी की खबर के बाद सीक्रेट सर्विस ने कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं और जांच की जा रही है। यूएस सीक्रेट सर्विस के अनुसार, 2024 के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप रविवार को फ्लोरिडा में उनके गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी के बाद सुरक्षित हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वे इस घटना की जांच हत्या के प्रयास के रूप में कर रहे हैं।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी

अधिकारियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रविवार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे) से कुछ देर पहले गोल्फ क्लब के पास एक व्यक्ति को हथियार के साथ देखकर उस पर गोलियां चला दीं। संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान 58 वर्षीय रयान वेस्ले रॉथ के रूप में की गई। अधिकारियों को अभी तक उसके मकसद का पता नहीं चल पाया है। घटना के तुरंत बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को एक ईमेल में कहा कि वह सुरक्षित हैं और उन्होंने कहा कि वह कभी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

End of Feed