ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला का शव कूड़ेदान में मिला, पति-बेटा भारत लौट आए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 12:15 PM IST

विक्टोरिया पुलिस के बयान में कहा कि जांचकर्ता मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। अहम बात यह है कि पति और बेटा भारत के लिए रवाना हुए हैं।

Hyderabad Woman Found dead in Australia: हैदराबाद की एक 36 वर्षीय महिला की ऑस्ट्रेलिया में संदिग्ध मौत हो गई है। महिला का शव ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया बकले में एक सड़क के किनारे कूड़ेदान के अंदर मिला। महिला की पहचान चैतन्य मधागानी के रूप में हुई है। उनके पति, अशोक राज वरिकुप्पला ऑस्ट्रेलिया छोड़कर दंपति के बेटे के साथ भारत आ गए जिससे जांच तेज हो गई।

Indian women Killed

चैतन्य मधागानी

एक बयान में विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि होमिसाइड स्क्वाड के पुलिसकर्मी आज दोपहर विनचेल्सिया के पास बकले में एक मृत महिला के पाए जाने के बाद जांच कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि अधिकारियों को दोपहर के समय महिला का शव माउंट पोलक रोड पर मिला।

End of Feed