'अगर ईरान के खिलाफ संघर्ष में कूदा US तो हम अमेरिकी जहाजों...', हूतियों की ट्रंप को चेतावनी

Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ इजरायल के अभियान में शामिल हुआ तो लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। दरअसल, ईरान के खिलाफ इजरायली अभियान में अमेरिका के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इस बीच, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के दाखिल होने की संभावनाएं तेज हो गईं। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ इजरायल के अभियान में शामिल हुआ तो लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर दिए जाएंगे।

Israel Iran Conflict Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

हूति विद्रोहियों ने US को धमकाया?

यह धमकी हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर दी। याह्या सारी ने कहा कि अगर इजरायली दुश्मन के साथ ईरान के खिलाफ हमले में अमेरिका शामिल होता है तो हमारे विद्रोही लाल सागर में उसके जहाजों और युद्धपोतों को निशाना बनाएंगे।

End of Feed