यमन में फिर भड़की जंग की आग! ताइज के बाजार पर हमले में 7 लोगों की मौत, हूतियों ने सरकारी बलों पर लगाया आरोप

यमन के ताइज प्रांत में बाजार पर हमले में कम से कम सात लोगों की मौत का दावा किया गया है। हूतियों ने हमले के लिए सऊदी समर्थित सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है।

यमन के ताइज प्रांत में एक बाजार को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। ईरान समर्थित हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, सरकारी सूत्रों का दावा है कि हमला पास स्थित हूती शिविर को निशाना बनाकर किया गया था।

yemen attack

यमन के ताइज में बाजार पर हमले से हड़कंप

बाजार पर हमले का हूतियों ने लगाया आरोप

End of Feed