शांति वार्ता के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव; ईरान ने 30 मिनट में हमले की दी चेतावनी, वापस लौटा अमेरिकी युद्धपोत

Hormuz Tensions Rise: इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका का एक युद्धपोत होर्मुज की ओर बढ़ रहा था, लेकिन ईरान की चेतावनी के बाद पीछे हटने पर मजबूर हो गया।

Hormuz Tensions Rise: इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका ईरान शांति वार्ता के बीच शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिका का एक विध्वंसक युद्धपोत होर्मुज की ओर बढ़ रहा था, लेकिन ईरान की चेतावनी के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।

Hormuz Tensions Rise

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव (फोटो साभार: AI)

ईरान की चेतवनी के बाद बदला माहौल

रूसी मीडिया आरटी ने ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज के हवाले से बताया कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को 30 मिनट के भीतर हमले की चेतावनी दी, जिसके बाद युद्धपोत ने अपना रास्ता बदल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थतों से कहा कि यदि अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ता है तो उसे 30 मिनट के भीतर निशाना बनाया जाएगा और वार्ता पर भी इसका असर पड़ सकता है।

End of Feed