Pakistan News : कर्ज के जाल में बुरी तरह उलझे पाकिस्तान की हालत नाजुक दौर में पहुंचने लगी है। ऋणों के भुगतान एवं खर्चा चलाने के लिए पाकिस्तान सरकार को विदेशी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं एवं देशों से कर्ज नहीं मिल पा रहा है। नया कर्ज न मिलने से परेशान शहबाज सरकार अब खर्चों में कटौती के लिए नए उपाय लागू करने पर विचार कर रही है। रिपोर्टों की मानें तो शहबाज सरकार सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती करने के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।
पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो गई है।
