कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में लिखे हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे संदेश, 10 दिनों के भीतर तोड़फोड़ की दूसरी घटना

अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ व्यवस्थित घृणा अपराध के हिस्से के रूप में मंदिर में तोड़फोड़ की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच अमेरिका में एक महीने से भी कम समय में बीएपीएस मंदिर में अपवित्रता की यह दूसरी घटना है।

Hate Message Graffiti at BAPS Hindu Temple: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में उपद्रवियों ने बीएपीएस (BAPS) हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है और इसे अपशब्दों से भरे नारों से अपवित्र किया है। इसमें लिखा गया है, हिंदू वापस जाओ। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने यह जानकारी दी। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर के अपमान के 10 दिन से भी कम समय के बाद सैक्रामेंटो क्षेत्र में हमारे मंदिर को कल रात हिंदू विरोधी नफरत "हिंदू वापस जाओ!" के साथ अपवित्र किया गया। हम शांति के लिए प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।

BAPS temple USA

एक और मंदिर को बनाया निशाना (File photo)

10 दिन के भीतर दूसरी घटना

बुधवार रात की घटना 17 सितंबर को न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई अपवित्रता के बाद सामने आई दूसरी घटना है। संगठन ने एक बयान में कहा, नफरत की हमारी निंदा दृढ़ बनी हुई है; हमारा दुख और गहरा हो गया है; और उन सभी के लिए हमारी प्रार्थनाएं मजबूत हो गई हैं, जिनमें उनके दिल में नफरत है।

End of Feed