पेजर और वॉकी-टॉकी धमाकों के बाद हिज्बुल्ला का इजराइल पर पलटवार, दाग दिए 140 रॉकेट, मिला करारा जवाब

इजराइल के पेजर हमले के बाद लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला ने पलटवार में 140 रॉकेट दागे हैं। ये रॉकेट उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में गिरे। हालांकि इसमें कितने लोग जख्मी या हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जंग तेज
  • हिज्बुल्ला ने दागे 140 रॉकेट
  • इजराइल ने भी बोला हमला

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग, अब पूरी तरह से लेबनान तक फैल चुकी है। ईरान और यमन की ओर से भी हमले और पलटवार होते रहे हैं। अब लेबनान ने पेजर और वॉकी-टॉकी बलास्ट के बाद इजराइल पर पलटवार कर दिया है। लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला ने 140 रॉकेट इजराइल पर दाग दिए हैं। जिसके बाद इजराइल ने भी मिसाइल से हमला बोला है। इसके अलावा उत्तरी राफा शहर में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में 6 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

End of Feed