दुनिया

अब हेलीकॉप्टर से टकराया एक पक्षी, हलक में आई यात्रियों की जान! टला बड़ा हादसा

Nepal Helicopter Incident: साल 2024 जाते जाते दुनियाभर के लोगों को गमजदा कर रहा है। एक के बाद एक विमान दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं। अजरबैजान प्लेन हादसे के बाद अब दक्षिण कोरिया में एक बड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अब नेपाल से एक खबर सामने आ रही है।

Image

हेलीकॉप्टर

Photo : iStock

Nepal Helicopter Incident: साल 2024 जाते जाते दुनियाभर के लोगों को गमजदा कर रहा है। एक के बाद एक विमान दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं। अजरबैजान प्लेन हादसे के बाद अब दक्षिण कोरिया में एक बड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अब नेपाल से एक खबर सामने आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

नेपाल के काठमांडू के पास पांच अमेरिकी नागरिकों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर बाल-बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा है। पायलटों की सूझबूझ के चलते विमान हादसा टल गया। रविवार को काठमांडू जा रहे एक हेलीकॉप्टर को एक पक्षी से टकराने के कारण राजधानी से 50 किलोमीटर पूर्व में बनेपा में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि निजी हेली एवरेस्ट एयरलाइन का 9एन-एकेजी हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार लुक्ला से आ रहा था कि जो पूर्वाह्न 11 बजे एक पक्षी से टकरा गया।

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

अधिकारी ने कहा कि पायलट हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारने में सफल रहा। एयरलाइन के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पांच अमेरिकी नागरिक और एक नेपाली पायलट सवार थे। हालांकि, हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अगली उड़ान के लिए तैयार होने से पहले इसे तकनीकी जांच से गुजरना होगा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article