Heathrow Airport Emergency: ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पेपर स्प्रे से मची अफरातफरी; कई उडानें प्रभावित, एक आरोपी गिरफ्तार

हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह-सुबह अचानक पेपर स्प्रे की घटना से अफरातफरी फैल गई। जिससे कई उडानें भी प्रभावित हुईं। फिलहाल मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार सुबह अचानक आपात परिस्थिति पैदा हो गई। यहां के टर्मिनल-3 की मल्टी-स्टोरी पार्किंग में पेपर स्प्रे हमले की घटना के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित हुए। इस घटना में कई यात्री घायल भी हुए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि शुरुआती जांच के आधार पर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसे आतंकी घटना मामने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

Heathrow Airport

हीथ्रो एयरपोर्ट। फोटो- AP

उड़ानों में भी हुई काफी देरी

वहीं, इस घटना के चलते कई उड़ानों में भी काफी देरी हुई। वहीं, हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों को समय लेकर आने की सलाह दी है। घटना को लेकर हीथ्रो एयरपोर्ट ने जारी बयान में कहा कि हमारी टीम आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर टर्मिनल 3 पार्किंग में हुई घटना पर काम कर रही हैं। यात्रियों से समय से पहले आने और अपनी एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध है।

End of Feed